Saturday, 25 July 2015

Guru Goraks nath Jagran

GAV MANGALI TOSAM ROAD KUTIYA PR GURU GORKH NATH KA JAGRAN.
HARYANA KI SHAN BHAGAT RAMNIWAS NE KIYA GURU KA GUNGAN.
HAM SABHI BHAGTO KI OR SE UNKA HARDIK ABHINANDAN V DHANYAWAD KI UNHO NE APNI PAWAN WANI M GURU KE BHAJAN V KATHA SUNAYI...

Thursday, 23 July 2015

JAGRAN AT SANI MANDIR MANGALI

Shani dev mangali main aaj murti sathabna ki gyi v jagran ka aayojan kiya gya.
Jagran m Surjeet kumar  mukhye atithi Hai. Aap sabhi  bhagto ka jagran  m ane pr hardik sawagat h..

Sunday, 17 May 2015

गुरु महारज की किरपा से कोई जन हानी नहीं हुई

गुरु महारज की किरपा से कोई जन हानी नहीं हुई ।

अंबाला-जयपुर एनएच 65 पर आज श्रद्धालूओं से भरी बस और ट्रक की
आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के
परखच्चे उड़ गए और दोनों वाहनों में आग लग गई। हादसे के बाद बस में सवार
दर्जनों श्रद्धालू घायल हो गए। इस दौरान बस से निकलने को लेकर बस में
श्रद्धालूओं के बीच भगदड़ मच गई। गनीमत रही कि आग ने मौके पर ज्यादा जोर
नहीं पकड़ा वरना यहां एक बड़ा हादसा हो सकता था। सवारियों ने किसी तरहं
भाग कर अपनी जान बचाई और थोड़ी देर बाद देखते ही देखते दोनों वाहनों को
आग ने अपनी चपेट में ले लिया। शहर में फायर ब्रिगेड की कोई सुविधा नहीं
होने के कारण पुलिसकर्मी बाल्टियों से आग बुझाने की नाकाम कोशिश करते नजर
आए। जिस जगहं यह हादसा हुआ वहां एक गौशाला के अलावा पेट्रोल पंप भी है।
उधर, इस हादसे के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लग गया। मौके पर पुलिस
भी पहुंच गई और काफी संख्या में लोगों का हजूम भी लग गया। इस दौरान
प्राइवेट टेंकर की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया लेकिन
हादसे के दो घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने मौके पर पहुंच कर आग पर
काबू पाया।
जानकारी के अनुसार फतेहाबाद जिला के अलग-अलग गांवों के श्रद्धालू भूना से
मुकाम धाम में स्थित गुरू जंभेश्वर जी महाराज के दर्शन करने के लिए एक बस
में सवार होकर रवाना हुए थे। सिवानी से निकलते ही गैंडावास गांव के समीप
स्थित गौशाला के नजदीक सामने से तेज गति में आ रहे एक ट्रक से बस की
टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि दोनों वाहन बुरी तरहं से
क्षतिग्रस्त हो गए और दोनों ही वाहनों में आग लग गई। इस दौरान कई
श्रद्धालू भी घायल हो गए और बाहर निकलने को लेकर बस में भी हडक़ंप मच गया।
किसी तरहं से सवारियों ने खुद को बाहर निकाला। थोड़ी देर बाद आग ने उग्र
रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते दोनों वाहन धूं-धूं कर जलने लगे। शहर
में फायर ब्रिगेड की सुविधा नहीं होने के कारण आग बुझाने के प्रयास भी
नाकाम नजर आए। पुलिस कर्मियों ने बाल्टियों की मदद से आग पर काबू करने का
प्रयास भी किया लेकिन आग दो घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंची फायर ब्रिगेड की
गाड़ी के बाद ही काबू पाई जा सकी। उधर, हादसे में घायल श्रद्धालूओं को
यहां के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है जहां 20 के करीब लोगों
को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई जबकि दस लोगों को गंभीर अवस्था
में हिसार रैफर कर दिया गया।

Sunday, 15 March 2015

शको 363

मंगाली में जांभाणी हरिकथा का समापन



 
मंगाली में जांभाणी हरिकथा का समापन
 
हिसार|बिश्नोई सभामंगाली समस्त ग्राम वासियों के सहयोग से गुरु जंभेश्वर मंदिर, मंगाली में महंत स्वामी राजेंद्रानंद हरिद्वार की और से 7 मार्च से जांभाणी हरिकथा का प्रारंभ किया गया था। जो 13 मार्च को गुरु जंभेश्वर भगवान के द्वारा बताये गये 120 शब्दों का जाप करके पाहल बनाया तथा हरिकथा का समापन्न किया जिसमें महंत स्वामी राजेंद्रानंद हरिद्वार ने गुरु जंभेश्वर भगवान के द्वारा बताये गये 29 नियमों को विस्तार से बताया गया। स्वामी ने वक्षों की रक्षा करने तथा वन्य जीवों की रक्षा करने, कन्या भ्रूण हत्या करने तथा नशा मुक्ति के बारे में विशेष तौर पर बताया गया। स्वामी ने गऊओं की सेवा करना ही मनुष्य का परम धर्म बताया गया। जंभवाणी हरिकथा के दौरान डाॅ. ज्ञानवती बिश्नोई, बिश्नोई नर्सिंग होम, हिसार, बृजलाल खिचड़, सुभाष प्रधान बिश्नोई सभा, हिसार, ओम बिश्नोई जयपुर आदि उपस्थित थे।